[video width="568" height="320" mp4="https://sagarmanthannews.in/wp-content/uploads/2026/06/YouCut_20260607_154336125.mp4"][/video] नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत किदवई गंज मुलचंद मार्ग क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे,जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार किदवई गंज निवासी अब्दुल गफ्फार पिता बशीर अहमद कुरैशी 35 वर्ष ने पारिवारिक तनाव के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।फिलहाल उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। युवक की परिजन रिहाना बी ने बताया कि अब्दुल गफ्फार की पत्नी हिना द्वारा आए दिन विवाद किया जाता था, जिससे परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहती थी। उनका आरोप है कि बीती रात भी पत्नी और उसकी बहन ने घर में विवाद किया था। परिजनों के अनुसार विवाद के दौरान बुजुर्ग माता के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे परिवार का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।रिहाना बी का कहना है कि इसी घटनाक्रम से मानसिक रूप से परेशान होकर अब्दुल गफ्फार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।