प्राइवेट बस स्टैंड पर कचरे में लगी आग,समय रहते बुझी, बस को बड़ा नुकसान होने से बचा
24 Apr 2026
मुख्य खबरें
[video width="568" height="320" mp4="https://sagarmanthannews.in/wp-content/uploads/2026/04/YouCut_20260424_144021628.mp4"][/video]
नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर शुक्रवार को अचानक कचरे के ढेर में आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी एक कोठारी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी,वहां बसों और ट्रकों के सर्विस सेंटर भी संचालित होते हैं,जिसके कारण कई वाहन आसपास खड़े रहते हैं। यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह घटना बड़ा रूप ले सकती थी और कई वाहनों को नुकसान पहुंच सकता था।प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग से कोठारी बस को बाहरी हिस्से में आंशिक नुकसान हुआ है, जबकि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल रही, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।स्थानीय लोगों की सजगता से बड़ी हानि होते होते बच गई।