दोनों पैर स्वस्थ होने के बावजूद लंगड़ाकर उछलते हुए पहुंच पीड़ित, अनसुनी शिकायतों पर अनोखा विरोध प्रदर्शन
07 Apr 2026
मुख्य खबरें
[video width="568" height="320" mp4="https://sagarmanthannews.in/wp-content/uploads/2026/04/YouCut_20260407_161419766.mp4"][/video]
नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। जनसुनवाई में मंगलवार को एक अनोखा विरोध देखने को मिला, जब रतनगढ़ निवासी पीड़ित चांदमल पिता नंदराम चारण अपनी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर दोनों पैर स्वस्थ होने के बावजूद लंगड़ाते और उछलते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। उसके इस तरीके ने अधिकारियों और उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार,पीड़ित चांदमल चारण ने ग्राम अलोरी/गरवाड़ा क्षेत्र की शासकीय गोचर भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कई बार कलेक्टर जनसुनवाई में ज्ञापन दिए हैं। सागर मंथन ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम के ही केलाशचंद चारण एवं उनके परिवारजनों द्वारा लगभग 10,000 वर्गफीट शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का मकान निर्माण कर लिया गया है।
पीड़ित का कहना है कि उक्त भूमि गोचर (चरागाह) की है जहां पहले पशु चरते थे, लेकिन अब अवैध निर्माण के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, इस मामले में संबंधित विभागों को कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।चांदमल चारण ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब उसकी सुनवाई नहीं हुई, तो उसने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया। जनसुनवाई में लंगड़ाकर और उछलते हुए पहुंचकर उसने अपनी पीड़ा अधिकारियों के सामने रखी और तत्काल कार्रवाई की मांग की।