खम्ब फाड़ प्रकट हुए भगवान नृसिंह,भक्तो को दिए दर्षन, महा आरती के बाद हुवा प्रसाद वितरण
11 May 2025
मुख्य खबरें
नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।अग्रवाल समाज नीमच द्वरा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नृसिंह चतुर्दशी के अवसर पर रविवार को भगवान नृसिंह प्रकट उत्सव (नृसिंह जयंती) स्थानीय घंटाघर के पास स्थित नृसिंह मंदिर पर परम्परागत रूप से उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गईहै।इस दौरान नृसिंह मंदिर पर प्रातः 11:30 बजे भगवान नृसिंहजी का अभिषेक किया गया वही शाम 6 बजे से नृसिंह लीला का मंचन हुवा,मंचन के बाद भगवान नृसिंह खंभ फाड़कर प्रकट हुए,ओर भक्तो को आर्शीवाद दिया। तत्पश्चात भगवान नृसिंहजी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के भक्तगण मौजूद रहे।