ब्लॉक स्तरीय बैठक में आपदा से निपटने की रणनीति तय
10 May 2025
मुख्य खबरें
नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा ब्लॉक स्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व एसडीएम संजीव साहू ने किया,जिसमें जिला कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा और एसपी अंकित जयसवाल के निर्देश पर समन्वय अधिकारियों, नगर परिषद सीएमओ, सीओ, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को पूरी तैयारी रखनी होगी। स्वास्थ्य सेवाएं, भंडारण व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और समन्वय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए हैं।आपदा की संभावनाओं को देखते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। जो अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर हैं, उन्हें तत्काल ड्यूटी पर वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं को समय रहते अमल में लाने की रणनीति तय की गई।