चाय बनाते समय लीकेज हुई गेस ने पकड़ी आग, महिला सहित 3 जुलसे,प्राथमिक उपचार के बाद 1 को किया रेफर,अन्य का जिला अस्पताल में उपचार जारी
27 Aug 2024
मुख्य खबरें
नीमच। महेंद्र उपाध्याय। शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पंचवटी कॉलोनी में मंगलवार दोपहर चाय बनाते समय अचानक गेस लीकेज हो गई जिससे चूल्हा भपक गया ओर घर मे आग लग गई,जिससे 1 महिला व 2 पुरुष बुरी तरह जुलस गए जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद 1 को रेफर कर दिया गया है वही 2 का जिला अस्पताल में उपचार जारी है जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मोनू पिता महेंद्र जेन उम्र 35 वर्ष निवासी पंचवटी कॉलोनी मंगलवार दोपहर 2:30 बजे के लगभग अपने घर में चाय बना रहा था इस दौरान गैस लीकेज हो गई जिससे चूल्हा भपक गया और मोनू बुरी तरह जुलसने लगा जिसे घर मे मोजूद उसके पिता महेंद्र पिता सुगन जैन उम्र 65 वर्ष और उसकी पत्नी शिवानी उम्र 30 वर्ष उसे बचाने पहुंचे जिसमें वह लोग भी बुरी तरह जुलस गए,घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग में झूलसे लोगों को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मोनू को रेफर कर दिया गया।वही शिवानी ओर महेन्द्र जेन का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।