नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के बरुखेड़ा रोड स्थित पौराणिक महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ और नंदीजी की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने पर सामने आई थी।सागर मंथन मामले की सूचना मिलते ही नीमच सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास की जानकारी जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े संदिग्ध की तलाश शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने करण पिता कुशाल मालवीय निवासी ग्राम बरखेड़ा को गिरफ्तार किया है।नीमच सिटी थाना प्रभारी विजय सागरिया ने सागर मंथन को बताया कि मंदिर में प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने के मामले में करण मालवीय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि बरखेड़ा मार्ग स्थित यह महादेव मंदिर पौराणिक महत्व का बताया जाता है और पुरातत्व विभाग के अधीन है। मंदिर परिसर में पुरातत्व विभाग का बोर्ड लगा हुआ है तथा देखरेख के लिए शासकीय चौकीदार की तैनाती भी है। इसके बावजूद प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।