नीमच। महेंद्र उपाध्याय। नीमच कैंट पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ईदगाह के पीछे घोड़ी दाना खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40,580 रुपये नकद बरामद किए हैं।कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि 19 अगस्त को थाने पर पदस्थ उपनिरीक्षक भगवत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ईदगाह के पीछे कुछ लोग घोड़ी दाना पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।पुलिस टीम में एएसआई अनिल पुरोहित सहित आरक्षक राहुल,मधुसूदन,राजेश,कपिल,प्रहलाद,दशरथ,विक्रम,सुरेश,मानू,प्रताप, पंकज पाटीदार,ईश्वर और देवेंद्र शामिल रहे। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शरीफ कुरैशी,अमजद खान, इमरान कुरैशी, सद्दाम कुरैशी,मुबारक कुरैशी,शहीद कुरैशी,शहीद मुसलमान,मुबारक कुरैशी, रफीक मिरासी,आबिद हुसैन एवं शशांक यशवाल सहित कुल 12 आरोपी शामिल हैं। आरोपियों को हिरासत में लेकर कैंट थाना पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।