नीमच। महेंद्र उपाध्याय। जीरन थाना क्षेत्र में पलसोड़ा से झारड़ा मार्ग पर रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो  युवको में से एक घायल हो गया। सागर मंथन घटना के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट कमलेश रावत और पीएमटी परमानंद पाटीदार मौके पर पहुंचे।मौके पर घायल अवस्था में पड़े दोनों लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल नीमच लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हकीम पिता फकीर मोहम्मद मुल्तानी, उम्र करीब 70 वर्ष, निवासी बोतलगंज, जिला मंदसौर को मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि हकीम अपनी बाइक से बोतलगंज से नीमच की ओर आ रहे थे।सागर मंथन इसी दौरान सामने से विशाल मेघवाल और अनिल पिता गोपाल मालवीय बाइक पर सवार होकर आ रहे थे।पलसोड़ा-झारड़ा मार्ग पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद विशाल मेघवाल मौके से फरार हो गया, जबकि अनिल और हकीम दोनों बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े थे।घायल अनिल को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इधर हकीम की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में उनके परिजनों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि हकीम पेमेंट के सिलसिले में बोतलगंज से नीमच की ओर आ थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।