नीमच। महेंद्र उपाध्याय। ग्वालटोली क्षेत्र में जैन रिसोर्ट के पीछे रविवार रात करंट की चपेट में आने से दो नंदी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक प्लाट पर बिजली के पोल से जोड़कर तार फेंसिंग की गई थी।सागर मंथन फेंसिंग के तारों में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहे दो गोवंश आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों ने जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि यदि यही हादसा किसी इंसान के साथ होता तो मामला गंभीर रूप से उठता, लेकिन बेजुबान पशुओं की मौत के बाद उनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।सागर मंथन मामला सोमवार को नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन में भी उठा। क्षेत्रीय पार्षद हरगोविंद दीवान ने घटना की जानकारी देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बिजली पोल के आसपास सुरक्षा इंतजाम करने और तार फेंसिंग में फैल रहे करंट को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।पार्षद ने मृत पशुओं को उठाने के लिए अतिरिक्त वाहन और कर्मचारियों की व्यवस्था की मांग भी की। उन्होंने बताया कि पिछले आठ दिनों में क्षेत्र में करीब 5 से 6 बेजुबान जानवरों की मौत हो चुकी है। मामले में सीएमओ दुर्गा बामनिया ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मृत पशुओं को तत्काल उठाने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।