नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। नीमच जिला मुख्यालय के समीप सिटी थाना क्षेत्र के भाटखेड़ा फंटे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरन की ओर से आ रही महिला ने राठाजना की ओर से आ रहे बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। भाटखेड़ा फंटे के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक और महिला सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में महिला आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में बाइक चालक युवक, जिसका नाम मिकेश बताया जा रहा है, दूसरी ओर गिरने से मामूली रूप से घायल हुआ। मृतका का नाम आरती बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद बाइक चालक मौके से चला गया था, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं ट्रक चालक के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है।टोल की एंबुलेंस की मदद से महिला के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शव को  पीएम रुम में रखवाया गया है परिजनों के आने के बाद महिला के शव का पीएम किया जाएगा,पुलिस मृतका की पहचान की पुष्टि करने के साथ ही हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।