Ads Slider

नीमच में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी,बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका,पुलिस जुटी जाँच में

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। शहर के विकास नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका अर्पिता जैन मुरड़िया पति आशीष मुरड़िया शनिवार शाम अपने घर से स्कूटी लेकर निकली थीं, लेकिन देर रात वह शहर से बाहर एक खेत पर अचेत अवस्था में मिलीं। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार अर्पिता जैन शनिवार शाम घर से स्कूटी लेकर निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान देर रात वह एक खेत पर गंभीर हालत में मिलीं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूत्रों के अनुसार मृतिका पिछले कुछ समय से किसी बीमारी से ग्रसित थीं और इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि परिवार और परिचितों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।संभ्रांत मुरड़िया परिवार की इस दुखद घटना ने शहरवासियों को भी स्तब्ध कर दिया है। मृतिका के दो छोटे बच्चों काइना और अर्श को छोड़ हैं जो अब अपनी माता के लिए बिलख रहे है।रविवार सुबह परिवार की ओर से शोक संदेश जारी किया गया। अर्पिता जैन मुरड़िया की अंतिम यात्रा उनके निवास विकास नगर से सुबह 11 बजे निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और परिचित शामिल हुए।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article